
ग्राउंड रिपोर्ट: बजरंग पूनिया की सियासत में एंट्री से उनके गांव खुड्डन के पहलवानों की बदलेगी तकदीर? ऐसे हैं हालात
AajTak
स्टार रेसलर बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री को हरियाणा चुनाव में काफी अहम माना जा रहा है. लेकिन सवाल यह है कि बजरंग के राजनीति में जाने पर उनके गांव खुड्डन के लोग और खासकर वहां के पहलवान क्या राय रखते हैं? जानिए aajtak.in की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
विधानसभा चुनाव के ऐन पहले हरियाणा की राजनीति में मशहूर पहलवान बजरंग पू्निया की नाटकीय एंट्री हुई. तब से हर जगह उनके अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने की चर्चा है. लेकिन ये तो हुई उन लोगों की बात, जो दूर से बजरंग को जानते हैं. पर उन लोगों का क्या, जो उन्हें हमेशा से देखते आए हैं. उनके पॉलिटिक्स में आने के फैसले को गांव के लोग और साथी पहलवान किस नजर से देखते हैं, ये जानने के लिए aajtak.in पहुंचा बजरंग के गांव खुड्डन.
ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया इन दिनों सुर्खियों में हैं. 30 साल के बजरंग ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है. अब वह राजनीति के अखाड़े में अपनी किस्मत आजमाएंगे. उन्होंने इसके लिए रेलवे की नौकरी तक छोड़ दी.
जिस तरह से सियासी गलियारों में बजरंग के नाम की चर्चा है, या इससे पहले जो उनका करियर रहा, कोई भी सोच सकता है कि उनके गांव की सूरत भी शानदार होगी. लेकिन ऐसा है नहीं. खुड्डन गांव की सड़कें बारिश से बदहाल दिखीं. जगह-जगह पानी भरा हुआ. यहीं बजरंग का वो घर भी है, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया. अभी वहां किरायेदार रह रहे हैं. उन्हीं में से एक बनीता ने बताया कि जब भी बजरंग गांव आते हैं, तो इसी घर में रुकते हैं.
हम घर के भीतर पहुंचे. आम हरियाणवी घर, जहां पहले दरवाजे के बाद एक बैठक है. यहीं बैठकर बड़े-बुजुर्ग हुक्का पीते हैं, या कुछ कम जानकार मेहमान भी यहीं रुकते और चाय-पानी पीते हैं.
छोटे से गांव से निकलकर कैसे स्टार बने बजरंग पूनिया?
महज 5-6 साल की उम्र में बजरंग ने पहलवानी के दांव-पेच सीखने शुरू कर दिए थे. बारिश हो, धूप या ठंड- किसी भी मौसम का उनकी प्रैक्टिस पर कोई असर नहीं पड़ता था. उनके सिर पर बस रेसलिंग का जुनून था. बजरंग के दादा और पिता भी पहलवान रहे हैं. लेकिन घर के हालात ऐसे नहीं थे कि बजरंग के पहलवान वाले खान-पान का खर्च उठाया जा सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










