
गौतम अडानी का जोरदार कमबैक, अमीरों की लिस्ट में 12 पायदान की छलांग...अब इस नंबर पर पहुंचे
AajTak
हिंडनबर्ग के भंवर में फंसकर गौतम अडानी की संपत्ति 24 जनवरी से फरवरी के अंत तक घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई थी और वे अमीरों की लिस्ट में 34वें नंबर पर आ गए थे. लेकिन बीते एक हफ्ते से उनकी नेटवर्थ में उछाल आया है और उनकी नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 54 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.
गौतम अडानी (Gautam Adani) के ऊपर से हिंडनबर्ग का साया अब छंटता जा रहा है और वे जोरदार कमबैक कर रहे हैं. शेयरों में बीते एक सप्ताह से जारी तेजी के चलते उनकी नेटवर्थ में जो इजाफा हुआ है, उसके चलते अडानी ने अरबपतियों की लिस्ट (Adani In Billionaires List) में जोरदार वापसी की है. शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट जारी होने के बाद शेयरों में आई सुनामी के कारण वे लिस्ट में 34वें पायदान पर पहुंच गए थे, जहां से उन्होंने कुछ ही दिनों में 12 पायदान की लंबी छलांग लगाई है.
54 अरब डॉलर पर पहुंची नेटवर्थ Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति में बीते 24 घंटों में 1.97 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) बढ़कर 54 अरब डॉलर पर पहुंच गई. इतनी संपत्ति के साथ वे अरबपतियों की लिस्ट में ऊपर चढ़कर 22वें पायदान पर पहुंच गए. बता दें कि फरवरी के अंत में उनकी संपत्ति घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई थी और वे 34वें नंबर पर आ गए थे.
एक महीने भरभराकर टूटे थे शेयर गौरतलब है कि बीते 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट पब्लिश की थी. इसके जारी होने के अगले ही दिन अडानी के साम्राज्य में भूचाल आ गया था और निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ असर के चलते उन्हें हर बीतते दिन के साथ भारी-भरकम घाटा झेलना पड़ रहा था. महीने भर के भीतर ही अडानी के शेयर (Adani Stocks) 25 से 85 फीसदी तक टूट गए थे और ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Adani Group MCap) 12 लाख करोड़ रुपये घटकर 100 अरब डॉलर के नीचे आ गया था.
तीन शेयरों में आज भी अपर सर्किट अडानी की नेटवर्थ में ये तेजी बीते एक हफ्ते से उनकी कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के चलते देखने को मिली है. जहां बुधवार को अडानी के पांच शेयरों में अपर सर्किट लगा था और अन्य सभी स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए थे. वहीं गुरुवार को शेयर बाजार (Share Market) में कारोबार के दौरान भी तीन शेयरों में अपर सर्किट लगा. Adani Green Energy Ltd 5% उछलकर 650.20 रुपये पर, Adani Total Gas Ltd 5.00% ऊपर 904.40 रुपये पर, Adani Transmission Ltd भी 5.00% उछाल के साथ 861.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
अडानी एंटरप्राइजेज में गिरावट इसके अलावा अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों की बात करें तो खबर लिखे जाने तक Adani Power Ltd 4.74% चढ़कर 194.55 रुपये पर और Adani Wilmar Ltd 3.65% की तेजी लेते हुए 478.35 रुपये पर, जबकि NDTV के स्टॉक्स में 2.19% का उछाल के साथ 247.50 रुपये पर पहुंचकर ट्रेड कर रहे थे. हालांकि, शुरुआती कारोबार में Adani Enterprises Ltd 3.61%, Adani Ports 1.62%, ACC Ltd 1.36% और Ambuja Cements Ltd के स्टॉक्स 1.57% गिरकर कारोबार कर रहे थे.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









