
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 665 एक्टिव मामले, 24 घंटे के भीतर हट सकता है लॉकडाउन!
AajTak
गौतमबुद्ध नगर में 116 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर लौटे हैं. जिले में अभी तक 61,475 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. जबकि गाजियाबाद में 75 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं. इस दौरान गाजियाबाद में कोरोनावायरस के मरने वाले मरीज की संख्या 1 और गौतमबुद्ध नगर में दो मृत्यु दर्ज हुई है.
दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है. आंकड़ों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लगाम लगा ली है. शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले आए हैं. पूरे ज़िले में कोरोना वायरस के 665 एक्टिव मामले हैं. उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर गौतमबुद्ध नगर जनपद से लॉकडाउन हटाया जा सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो जिले में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 26 कोरोना के केस सामने आए हैं जबकि एक्टिव केसे की तादाद 677 है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










