
गोवा CM की पत्नी ने संजय सिंह पर ठोका ₹100 करोड़ के मानहानि का केस, जानें पूरा मामला
AajTak
कई उम्मीदवारों ने गोवा में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उन्हें ऐसे कई लोगों को लाखों का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया, जिन्होंने उनसे गोवा सरकार में नौकरियां दिलाने का वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि राज्य पुलिस कथित कैश-फॉर-जॉब स्कैम की पारदर्शी जांच कर रही है.
गोवा की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा दायर 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने संजय सिंह से 10 जनवरी 2025 तक जवाब मांगा है. दरअसल, गोवा में पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे 'कैश फॉर जॉब' मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी पर आरोप लगाए थे. ये आरोप दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए थे. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संजय सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि 'कैश फॉर जॉब' मामले से उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी थी. भाजपा प्रवक्ता गिरिराज पई वर्णेकर ने बताया कि प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत की ओर से नॉर्थ गोवा के बिचोलिम डिवीजन कोर्ट में संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. कोर्ट की ओर से संजय सिंह को नोटिस भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: गोवा में गरमाया नौकरी के बदले कैश का मामला, AAP नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करेंगे CM प्रमोद सावंत
सुलक्षणा सावंत ने अपनी शिकायत में, अपने वकीलों के माध्यम से अदालत से अनुरोध किया कि संजय सिंह को एक माफीनामा प्रकाशित करने का निर्देश दिया जाए जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त अपमानजनक वीडियो/लेख और साक्षात्कार झूठे हैं, तथ्यों पर आधारित नहीं हैं, और वह बिना शर्त माफी मांगें. शिकायतकर्ता ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि वह संजय सिंह को सोशल मीडिया या व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उन्हें बदनाम करने वाले सभी बयान और पोस्ट हटाने का निर्देश दे.
कई उम्मीदवारों ने गोवा में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उन्हें ऐसे कई लोगों को लाखों का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया, जिन्होंने उनसे गोवा सरकार में नौकरियां दिलाने का वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि राज्य पुलिस कथित कैश-फॉर-जॉब स्कैम की पारदर्शी जांच कर रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








