
गोवा में AAP ने शुरू किया नया अभियान, कहा ‘जनता का राज चलेगा’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
गोवा में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले AAP ने गोवा में बीजेपी के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान छेड़ दिया है. AAP ने बीजेपी के खिलाफ 'गोवा को बीजेपी का गुंडाराज नहीं चाहिए' नाम से एक अभियान की शुरुआत की है.
गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की राजनीतिक सरगरमी बढ़ गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए एक राज्यव्यापी अभियान की शुरूआत की है.
AAP का दावा है कि गोवा में अपराध की दर लगातार बढ़ती जा रही है और कानून व्यवस्था की स्थिति चरमचरा रही है. पार्टी ने गोवा पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 6 सालों में गंभीर अपराधों की संख्या में 38 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. 2017 में जहां लगभग 2,900 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या 4,050 से भी ज्यादा पहुंच गई है.
महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में भी 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई. सिर्फ पिछले एक साल में ही यहां 120 से ज्यादा हत्या या हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हुए हैं. इसके अलावा 350 से अधिक महिलाओं पर हमले और 800 से अधिक चोरी-लूट की घटनाएं हुई हैं.
सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले
AAP ने कहा, रामा कंकोनकर जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दिन-दहाड़े हमले हो रहे हैं. पिछले दो सालों में 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर हमलों के मामले सामने आए हैं. AAP का कहना है कि अब राज्य में कानून नहीं बल्कि बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों का दबदबा चल रहा है.
जमीन की लूट के आरोप

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








