
गोवा में रफ्तार का कहर... थार की टक्कर से टूरिस्ट की मौत, दिल्ली के युवक पर FIR, लेडी ड्राइवर बदलने का दावा
AajTak
गोवा में एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने 65 साल के पर्यटक की जान ले ली. दिल्ली के 19 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. हादसे के बाद ड्राइवर बदलने की कोशिश के आरोप, वायरल वीडियो और चश्मदीदों के दावे ने मामले को और सनसनीखेज बना दिया है.
गोवा पुलिस ने दिल्ली के 19 साल के युवक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक 65 साल के व्यक्ति की मौत के मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि उसकी महिंद्रा थार की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई. आरोपी की पहचान दिल्ली के हौज खास इलाके के रहने वाले शौर्य गोयल के रूप में हुई है.
नॉर्थ गोवा के मापुसा के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर विल्सन डिसूज़ा ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को हैप्पी बार जंक्शन पर दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हुई थी. शौर्य गोयल मापुसा से अंजुना जा रहा था. उसने अपनी थार को तेज रफ्तार से चलाया, जिससे संतुलन खो बैठा. सामने से आ रही कार से टकरा गया.
ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले भगत राम शर्मा (65) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
बताया जा रहा है कि भगत राम शर्मा जिस कार में सवार थे, उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. कार में कुल चार लोग सवार थे. मृतक की पत्नी को फ्रैक्चर हुआ है, जबकि एक तीन साल के बच्चे को मामूली चोटें आईं. कार में एक पांच महीने का बच्चा भी था, जो पूरी तरह सुरक्षित रहा. दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं.
पुलिस के अनुसार दोनों वाहन जब्त कर पुलिस स्टेशन में खड़े किए गए हैं. आरोपी शौर्य गोयल पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है. हालांकि, हादसे के बाद घटनास्थल से सामने आए कुछ वीडियो और स्थानीय लोगों के दावे ने मामले को और उलझा दिया है. चश्मदीदों का कहना है कि लाल रंग की रेंटल महिंद्रा थार में चार लोग सवार थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










