
गोवा में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या, बिहार के दो मजदूर गिरफ्तार
AajTak
गोवा के वास्को में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है.
गोवा में अपने ही बेटे की हत्या का आरोप झेल रही एआई एक्सपर्ट सूचना सेठ की क्रूरता के बाद एक दूसरा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया गया. उसके बाद दरिंदों ने उसे मौत की नींद सुला दिया. इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, ये सनसनीखेज वारदात दक्षिण गोवा के वास्को शहर में शुक्रवार को हुई है. यहां कंस्ट्रक्शन साइट के पास रह रहे दो मजदूरों ने एक दूसरे मजदूर की बेटी के साथ ये जघन्य अपराध किया है. वारदात के बाद बच्ची घटनास्थल के पास बेहोश पाई गई थी. उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया.
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने बताया कि कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच के दौरान कंस्ट्रक्शन साइट के पास रह रहे मजदूरों से पूछताछ की गई. इसके बाद दो आरोपी मुरारी कुमार पेंटर (24) और उपनेश कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी पीड़िता के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे. दोनों एक साल पहले निर्माण कंपनी के लिए काम करने के लिए गोवा आए थे, जबकि पीड़ित का परिवार नौ महीने पहले बिहार से आया था. पीड़िता के पिता ने साइट सुपरवाइजर को घटना के बारे में सूचित किया था. उसे फिर पुलिस को सूचना दी थी. इसके बाद पुलिस ने 20 मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.
पर्यटन के लिए मशहूर गोवा से पिछले कुछ वर्षों से अपराध की खबरें ज्यादा आ रही हैं. साल 2022 में तो रेप की कई बड़ी वरदात सामने आई थी. उस साल जून में पणजी में ब्रिटिश मूल की महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था. इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रेप के आरोप में 32 साल के युवक को गिरफ्तार किया था. उसका नाम जोएल विंसेंट डिसूजा था.
पुलिस ने बताया था कि ब्रिटिश मूल की महिला 2 जून को नॉर्थ गोवा में अरंबोल बीच के पास 'स्वीट लेक' पर आराम कर रही थी. तभी आरोपी वहां पहुंत गया. उसने महिला को बंधक बनाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़ित महिला अपने पति के साथ गोवा घूमने के लिए आई थी. इसी दौरान उसके साथ सनसनीखेज वारदात हो गई. यह वारदात उस वक्त बहुत सुर्खियों रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










