
गोवा में पति संग घूमती दिखीं IAS टीना डाबी, शेयर की रोमांटिक फोटोज
AajTak
IAS Tina Dabi ने पति प्रदीप गवांडे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में ये IAS कपल गोवा में एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है.
आईएएस टीना डाबी (Tina Dabi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने पति प्रदीप गवांडे (Pradeep Gawande, IAS) के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में ये IAS कपल गोवा में एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है. टीना ने कुछ वक्त पहले ही प्रदीप गवांडे संग दूसरी शादी रचाई है.
टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एल्बम भी शेयर किया था. अब उन्होंने गोवा के बीच पर पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाई हैं. टीना ने पति प्रदीप गवांडे की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- Love Of My Life.
बता दें कि प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं. वहीं, टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त सचिव वित्त (कर) के पद पर तैनात हैं. दोनों ने 20 अप्रैल को शादी की थी.
शादी से पहले टीना ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. हालांकि, शादी के बाद वो सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं.
कुछ समय पहले टीना की IAS बहन रिया डाबी ने शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें टीना की शादी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी की झलक दिखाई दी थी. वीडियो में टीना डाबी अपनी बहन और दोस्तों के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रही थीं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









