
गोवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छापे के दौरान लाखों रुपये की LSD ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार
AajTak
एएनसी के अफसर ने आगे बताया कि आरोपी पिछले कुछ सालों से गोवा में रह रहा था और डार्कनेट के माध्यम से ड्रग्स की बड़ी खेप खरीदता था और उन्हें अपने ग्राहकों को सप्लाई करता था, जो ज्यादातर देश के प्रमुख शहरों में पार्टी सर्किट से आते थे.
गोवा पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब एएनसी की टीम ने एक बड़ी ड्रग बरामदगी की. अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान 98 लाख रुपये की कीमत वाले एलएसडी ब्लॉट पेपर जब्त किए हैं. इस बरामदगी के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) से जुड़े एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया पीटीआई को बताया कि यह गोवा पुलिस द्वारा की गई सबसे बड़ी एलएसडी की बरामदगी है और पिछले 12 दिनों में एएनसी ने यह पांचवीं ड्रग बरामदगी की है. जिसके साथ ही जब्त की गई ड्रग्स की कुल मात्रा 1.25 करोड़ रुपये हो गई है.
एएनसी के अफसर ने आगे बताया कि आरोपी पिछले कुछ सालों से गोवा में रह रहा था और डार्कनेट के माध्यम से ड्रग्स की बड़ी खेप खरीदता था और उन्हें अपने ग्राहकों को सप्लाई करता था, जो ज्यादातर देश के प्रमुख शहरों में पार्टी सर्किट से आते थे.
अधिकारी ने आरोपी की पहचान उजागर किए बिना बताया कि एएनसी ने सोमवार रात को उत्तरी गोवा जिले के अंजुना बीच गांव से 1,825 एलएसडी ब्लॉट पेपर जब्त किए, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 98 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
गोवा पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) के मुताबिक, इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही एएनसी ने एलएसडी और अन्य ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले अखिल भारतीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.
LSD या लिसर्जिक एसिड डायथाइलैमाइड एक सिंथेटिक केमिकल आधारित ड्रग है और इसे मतिभ्रम के रूप में वर्गीकृत किया गया है. पुलिस के अनुसार, एलएसडी का दुरुपयोग युवाओं और पार्टी करने वालों में काफी प्रचलित है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







