
गोवा टू बेंगलुरु, 4 घंटे का जाम और कार में बेटे की लाश... हत्यारोपी CEO सूचना सेठ के प्लान को ट्रैफिक ने ऐसे किया फेल
AajTak
Suchana Seth News: सूचना सेठ ने जिस तरह अपने 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतारा है, उसे जानकर हर कोई हैरान है. इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पता चला है कि सूचना ने मर्डर के बाद भी फुलप्रूफ प्लान बना रखा था कि कहां लाश को ठिकाने लगाएगी. वो शायद अपने मकसद में कामयाब हो भी जाती, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, रास्ते में ट्रैफिक जाम होने के कारण सूचना लेट हो गई और पुलिस उस तक पहुंच गई.
4 साल के बेटे की हत्या करने वाली स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ 39 साल की सूचना सेठ (Suchana Seth) को लेकर फिर एक नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि सूचना ने बेटे की लाश (Dead Body Of Son) को ठिकाने लगाने का फुलप्रूफ प्लान बना रखा था. लेकिन सिर्फ एक वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस के मुताबिक, जब सूचना गोवा से बेंगलुरु जा रही थी तो बीच में 4 घंटे का ट्रैफिक जाम लगा रहा.
ट्रैफिक जाम के कारण सूचना लेट हो गई. तभी पुलिस ने कैब ड्राइवर को फोन किया और कहा कि सूचना को बिना बताए किसी थाने के पास गाड़ी रोक दो और हमें इसकी जानकारी दो. सूचना को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि कैब ड्राइवर गाड़ी को कहां लेकर जा रहा है. जैसे ही थाने के पास कार रोकी गई तो सूचना के होश उड़ गए. इससे पहले कि वो कुछ कर पाती, कर्नाटक पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके बैग की तलाश ली गई तो उसमें सूचना के बेटे की लाश मिली.
कर्नाटक पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और गोवा पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिर गोवा पुलिस चित्रदुर्ग में ही मौजूद आईमंगला पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां से सूचना को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, चित्रदुर्ग कर्नाटक राज्य में है. अगर 4 घंटे का ट्रैफिक जाम न लगा होता तो शायद सूचना बेंगलुरु पहुंच चुकी होती और बेटे की लाश को ठिकाने लगा चुकी होती. लेकिन कहीं, न कहीं इस ट्रैफिक जाम ने उसका प्लान फेल कर दिया.
फिलहाल सूचना सेठ को कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर रखा है. वहीं, सूचना के पति वेंकटरमन भी इंडोनेशिया से भारत मंगलवार शाम को आ चुके हैं. पुलिस अगले दो से तीन दिन के अंदर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी. जिस दिन सूचना ने गोवा के सर्विस अपार्टमेंट में बेटे की हत्या की, उससे एक दिन पहले वेंकरमन ने सूचना को वीडियो कॉल की थी ताकि वो अपने बेटे से बात कर सकें. उस समय सूचना ने कहा था कि वो अपने बेटे से मिल सकते हैं. लेकिन इसके अगले ही दिन सूचना ने बेटे का गला घोंटकर उसे मार डाला.
दरअसल, सूचना अपने पति से नफरत करती थी. दोनों की साल 2010 में लव मैरिज हुई थी. साल 2019 में उन्हें एक बेटा हुआ. लेकिन 2020 में पति-पत्नी में लड़ाईयां होना शुरू हो गया. मामला कोर्ट तक पहुंचा तो बेटे की कस्टडी मां सूचना को मिली. लेकिन इसके बाद से ही सूचना अपने बेटे को पति वेंकटरमन से मिलने नहीं देती थी. वेंकटरमन ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी डाली. जिस पर हाल ही में कोर्ट ने आदेश दिया कि हर रविवार को वेंकटरमन अपने बेटे से मिल सकेंगे.
बस यही बात सूचना का नागवार गुजरी. वह नहीं चाहती थी कि वेंकटरमन उनके बेटे से मिल सकें. इसलिए जब रविवार का दिन आने ही वाला था तो सूचना अपने बेटे को घुमाने के बहाने से गोवा ले आई. यहां एक सर्विस अपार्टमेंट में उसने बेटे की जान ले ली. वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वेंकटरमन बेटे से कभी मिल न सकें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










