
गोवा: कॉलेज जा रहे छात्र पर एसिड अटैक, आरोपी का दावा- 'बेटी की मौत का जिम्मदार था'
AajTak
सुबह के वक्त कॉलेज जाने के लिए खड़े युवक पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में पीड़ित वृषभ के शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया.
गोवा (Goa) के धारगल नेशनल हाईवे-66 पर सुबह करीब 7.30 बजे कॉलेज के छात्र ऋषभ (17) पर केमिकल फेंक कर हमला किया गया. इस मामले में संदिग्ध नीलेश गजानन देसाई (निवासी कलने डोडामार्ग, महाराष्ट्र) को करसवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है. घायल युवक का गोमेको में इलाज चल रहा है और पुलिस ने अनुमान लगाया कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है. एक महीने पहले आरोपी की बेटी की अचानक मौत हो गई थी.
उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता ने बताया, "आरोपी नीलेश देसाई का मानना है कि उसकी बेटी की मौत के लिए ऋषभ शेट्टी जिम्मेदार है. इसीलिए उसने ऋषभ पर तेजाब से हमला किया."
उन्होंने आगे बताया कि नीलेश देसाई ने 17 साल के लड़के ऋषभ शेट्टी पर एसिड अटैक करने की बात कुबूल की है और दावा किया कि उसकी बेटी की हाल ही में हुई मौत के गम और गुस्से के कारण उसने यह कदम उठाया. देसाई को संदेह था कि उसकी बेटी की मौत में उस लड़के का हाथ है, जिसकी जांच सिंधुदुर्ग पुलिस वर्तमान में अप्राकृतिक मौत के रूप में कर रही है. दावा है कि पीड़ित उसकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था.
जल गया 90 फीसदी शरीर
सुबह कॉलेज के लिए निकल रहे वृषभ शेट्ये (17) पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया. दो मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक तेजाब से हमला कर दिया. इस हमले में पीड़ित वृषभ के शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह जल गया. हमले के बाद वह काफी देर तक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया. हमला इतना भयानक था कि लड़के का 90 फीसदी शरीर जल गया. उसे तत्काल उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
वृषभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. फॉरेंसिक टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई है और पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी रखी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










