
गोवा के DIG ने नाइट क्लब में की छेड़छाड़, महिला ने जड़ दिया थप्पड़
AajTak
गोवा के डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan द्वारा पब में एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें वो महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आए. इस मामले में गोवा पुलिस विभाग ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है.
गोवा के डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan ने एक पब में एक महिला से बदसलूकी की. इस सिलसिले में उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है. घटना गोवा के बागा-कैलेंगुट बीच स्थित एक नाइट क्लब की है.
सोमवार देर रात यहां डीआईजी आईपीएस अधिकारी Doctor A Koan आए हुए थे. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कथित तौर पर शराब पी रखी थी. इस दौरान उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई. महिला ने डीआईजी को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद क्लब में हंगामा हो गया. ये भी पता चला है कि आईपीएस अधिकारी मेडिकल लीव पर थे. सवाल ये भी है कि वो फिर क्लब में क्या कर रहे थे?
बताया जा रहा है कि यह क्लब गोवा के किसी बड़े राजनेता के करीबी का है. लिहाजा इसकी सूचना गोवा के सीएम प्रमोद सावंत तक पहुंच गई. अभी गोवा में विधानसभा सेशन भी चल रहा है. यह मामला विधानसभा में भी उठा.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को सदन को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
डीआईजी को सस्पेंड करने की मांग
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने विधानसभा में इस मुद्दे का उल्लेख किया और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सरदेसाई ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने की मांग की. सावंत ने कहा, ''हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे.'' सूत्रों ने बताया कि अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने के बाद महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर अधिकारी के साथ मारपीट भी की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










