
गोवा आएंगे PAK विदेश मंत्री बिलावल... भुट्टो खानदान के चौथे मेंबर होंगे भारत आने वाले
AajTak
भारत में अगले महीने गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. भारत ने पाकिस्तान समेत संगठन के सभी सदस्य देशों इसके लिए आमंत्रित किया था. पाकिस्तान की तरफ से बिलावल भुट्टो ने भारत का न्योता स्वीकार कर लिया है. वैसे इससे पहले भी बिलावल का परिवार अलग-अलग वजहों से भारत का दौरा कर चुका है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो अगले महीने भारत आने वाले हैं. वह गोवा में 4-5 मई को होने वाली विदेश मंत्रियों की एससीओ समिट में हिस्सा लेंगे. 2014 में तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ के भारत आने के बाद यह किसी पाकिस्तानी नेता की यह पहली भारत यात्रा होगी. बिलावल भुट्टो की यह भारत यात्रा ऐसे वक्त पर होने जा रही है, जब दोनों देशों के बीच रिश्ते बुरे दौर से गुजर रहे हैं.
भारत ने प्रोटोकॉल के तहत एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों को समिट में शामिल होने के लिए न्योता भेजा था. इन देशों में पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं. वैसे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि बिलावल नहीं आएंगे, हालांकि उन्होंने समिट में शामिल होने का फैसला किया है.
खैर, उनके भारत आने की बात से अब यह चर्चा होने लगी है कि क्या बिलावल की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में आई कड़वाहट कम हो सकेगी. वैसे बिलावल से पहले भी उनके परिवार के कई सदस्य अलग-अलग वजहों से भारत की यात्रा पर आ चुके हैं. आइए जानते हैं कि इनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य यहां आए थे लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि बिलावल ने पीएम के खिलाफ क्या बयान दिया था.
बिलावल जरदारी भुट्टो ने दिसंबर में न्यू यॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. भारत के विदेश मंत्री की ओर से 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान के मंत्री ने पीएम मोदी पर निजी हमला बोलते हुए कहा था, 'मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन 'गुजरात का कसाई' अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.'
बिलावल भुट्टो से पहले उनके पिता आसिफ अली जरदारी आज से 11 साल पहले इसी महीने में एक दिवसीय दौरे पर भारत आए थे. तब जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे. उस समय बिलावल भी उनके साथ आए थे. उन्होंने भारत के तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के घर 7 रेसकोर्स रोड पर मुलाकात की थी. तब उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










