
गोवा अग्निकांड पर नया खुलासा, जमानत के लिए कोर्ट में लूथरा ब्रदर्स ने बोला झूठ?
AajTak
गोवा सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय मजिस्ट्रियल जांच समिति बनाई है. गोवा सरकार ने नाइट क्लब, रेस्टोरेंट, बार और इवेंट वेन्यू के लिए नई एडवाइजरी जारी की है.
गोवा के Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में 6 दिसंबर को आग लगने की घटना को पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया. इस घटना में 25 लोगो की मौत हुई. क्लब के चार मालिकों में दो लूथरा बंधु थाईलैंड में हैं. उन पर घटना के बाद देश छोड़कर भागने का आरोप लगा, जिसका उन्होंने खंडन किया. लेकिन इस मामले में अब उनका झूठ पकड़ा गया है..
गोवा पुलिस की जांच में पता चला है कि लूथरा ब्रदर्स ने सात दिसंबर तड़के 1.17 बजे मेक माई ट्रिप (MMT) प्लेटफॉर्म से थाईलैंड की टिकटें बुक की थीं. जब गोवा पुलिस और फायर सर्विसेज आग बुझाने की जद्दोजहद कर रही थी तब दोनों भाई देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहे थे.
गोवा पुलिस ने क्लब अग्निकांड मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें नाइट क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं.
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आज फरार लूथरा बंधुओं सौरभ और गौरव लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने उन्हें तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया और मामले की अगली सुनवाई कल तय की. गोवा पुलिस ने न्यायालय के समक्ष याचिका का कड़ा विरोध किया. वहीं, आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली में तैनात गोवा पुलिस की टीम ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. मेडिकल जांच के बाद उसे गोवा लाया जाएगा.
बता दें कि अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि लूथरा बंधुओं ने ठीक उसी समय यानी 7 दिसंबर की सुबह 1:17 बजे MakeMyTrip प्लेटफॉर्म पर थाईलैंड की टिकटें बुक की थी, जब गोवा पुलिस और दमकल विभाग आग बुझाने व फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए थे.
इससे पहले लूथरा ब्रदर्स ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका में कहा था कि अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने भारत लौटने से इनकार कर दिया है क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी का डर है. उन्होंने कहा था कि वे सात दिसंबर को क्लब में आग लगने के पांच घंटे के भीतर ही थाईलैंड भाग गए थे. लेकिन सौरभ लूथरा ने अपनी याचिका में कहा है कि वह आग लगने से एक दिन पहले ही बिजनेस मीटिंग के लिए विदेश गए थे. लूथरा बंधुओं के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











