
गोल्डन टेंपल के गेट पर बैठे थे सुखबीर बादल, अचानक पिस्टल निकाली और चला दी गोली, देखें हमले का VIDEO
AajTak
सुखबीर बादल आज सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सेवा करने के लिए गोल्डन टेंपल पहुंचे थे. हमले में सुखबीर पूरी तरह सुरक्षित हैं. उनकी पत्नी हरसिमरत कौर मौके पर पहुंची हैं. शिरोमणि अकाली दल ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया. अमृतसर के गोल्डन टेंपल के गेट पर लगातार दूसरे दिन पहरेदारी कर रहे बादल पर फायरिंग की गई. लेकिन वहां मौजूद लोगों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल धार्मिक सजा के तौर पर गोल्डन टेंपल के गेट पर पहरेदारी कर रहे थे. तभी वहां एक बुजुर्ग शख्स पहुंचा. उसने गेट पर बैठे बादल को देखकर जेब से पिस्टल निकाली. लेकिन वहां बादल की सुरक्षा में तैनात एक शख्स ने उसे ऐसा करते देख लिया. उसने तुरंत लपककर हमलावर को रोकने की कोशिश की.
इस बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी हमलावर को दबोच लिया. इस छीनाझपटी में गोली जाकर दीवार में जा लगी. भीड़ ने पिस्टल हमलावर के हाथ से छीन ली. पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को कस्टडी में ले लिया.
हमलावर के बारे में खबर है कि उसने एक दिन पहले ही मौके की रेकी की थी और आज इस घटना को अंजाम दिया.
इस घटना के बाद अमृतसर के पुलिस कमीश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हमारी पुलिस की सतर्कता की वजह से इस हमले को असफल कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों रिशपाल सिंह, जसबीर और परमिंदर की सतर्कता की वजह से अनहोनी टाल दी गई. हमलावर नारायण सिंह जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. बादल की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










