
गोली मारी फिर निकाल लीं दोनों आंखें, गोपालगंज में पुजारी की हत्या के बाद बवाल
AajTak
गोपालगंज में पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद उनकी दोनों आंखें भी हत्यारों ने निकाल लीं. पुजारी का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर जमकर हंगामा किया. फिलहाल सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं.
बिहार के गोपालगंज में पुजारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुजारी की हत्या के बाद हत्यारों ने उनकी दोनों आंखें तक निकाल दी थीं. जब पुजारी का शव मिला तो स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर जमकर हंगामा किया. उन्होंने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस पर भी पथराव किया. इस दौरान पुलिस के दो जवान भा घायल हो गए. साथ ही एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
इस दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक पुजारी की पहचान दानापुर गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं.
छह दिन पहले मंदिर से गायब हो गए थे पुजारी
मामला मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव का है. यहां रहने वाले मनोज कुमार गांव में ही घर से एक किलोमीटर दूर शिव मंदिर में पुजारी थे. करीब छह दिन पहले घर से मंदिर में पूजा करने के लिए गए और अचानक गायब हो गए।.काफी खोजबीन के बाद भी जब लापता पुजारी का कुछ सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका.
गांव की झाड़ी में पड़ा मिला पुजारी का शव
लापता पुजारी मनोज का शव शनिवार को गांव के ही झाड़ी में पड़ा हुआ मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्या हुई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







