
'गोली चलाते समय अल्लाहु अकबर चिल्ला रहा था रहमानुल्लाह...', व्हाइट हाउस शूटर पर कोर्ट में खुलासा
AajTak
वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो जवानों पर गोली चलाने के आरोपी अफगान शरणार्थी रहमानुल्लाह लकनवाल ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है. इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. आरोप है कि गोली चलाते समय वह 'अल्लाहु अकबर' चिल्ला रहा था.
वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड के दो जवानों पर गोली चलाने के आरोपी रहमानुल्लाह लकनवाल ने मंगलवार को अदालत में खुद को निर्दोष बताया. वह अस्पताल के बिस्तर से वीडियो के जरिए कोर्ट में पेश हुआ. इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. आरोप है कि गोली चलाते समय लकनवाल लगातार 'अल्लाहु अकबर' चिल्ला रहा था.
लकनवाल पर लगाए जाएंगे आतंकवाद के आरोप
रहमानुल्लाह लकनवाल अफगानिस्तान से आया एक शरणार्थी है. डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान अभियोजकों ने कहा कि लकनवाल पर हत्या, हमला और हथियारों से जुड़े दो अतिरिक्त आरोप लगाए जाएंगे. राष्ट्रपति ट्रंप और वॉशिंगटन के लिए अमेरिका की सरकारी वकील जेनिन पिरो ने कहा कि उस पर और ज्यादा गंभीर संघीय आरोप लगाए जाएंगे, जिनमें आतंकवाद से जुड़े आरोप भी शामिल हो सकते हैं और जिनमें मौत की सजा तक का प्रावधान हो सकता है.
ठीक होने के बाद भेजा जाएगा जेल
सुनवाई के बाद जेनिन पिरो ने कहा कि जांच अभी जारी है और आगे चलकर संघीय स्तर पर भी केस दर्ज किया जा सकता है. अदालती दस्तावेजों के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले एक नेशनल गार्ड जवान के साथ हुई गोलीबारी में खुद लकनवाल भी गोली लगने से घायल हो गया था. अभियोजकों ने कहा कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है और वह ठीक होने के बाद जेल भेजा जाएगा.
जेनिन पिरो ने कहा कि सरकार ने अभी यह तय नहीं किया है कि उसके खिलाफ मृत्युदंड की मांग की जाए या नहीं. उन्होंने कहा कि यह फैसला अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी लेंगी. पिरो ने कहा, 'यह बहुत गंभीर फैसला होता है. ऐसे फैसले बाद के समय में लिए जाते हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










