
गोलियों की गूंज से दहला सोनीपत, 2 अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, एक शख्स की मौत
AajTak
सोनीपत का गोहाना मशहूर हवाई मातूराम की दुकान पर गोलियों की गूंज व्यापारियों के कानों में शांत भी नहीं हुई थी कि गांव बरोदा में एक बार फिर गोलियों की गूंज से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. यहां के रहने वाले 44 साल के रमेश को दो अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.
हरियाणा के सोनीपत का गोहाना एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल गया. गांव बरोदा के रहने वाले साल के रमेश को दो अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. सूचना पर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है.
सोनीपत का गोहाना हरियाणा के मशहूर हवाई मातूराम की दुकान पर गोलियों की गूंज व्यापारियों के कानों में शांत भी नहीं हुई थी कि गांव बरोदा में एक बार फिर गोलियों की गूंज से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. गांव बरोदा के रहने वाले 44 साल के रमेश गांव के मेन चौक पर बैठकर ग्रामीणों के साथ ताश खेल रहे थे. इस दौरान बुलाने के लिए दो शख्स उनके पास गए.
ये भी पढ़ें- 2 करोड़ के लिए हलवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी
मृतक का किसा से कोई आपसी रंजिश नहीं
इसके बाद वहां से गांव के खेतों की तरफ रमेश को लेकर चले गए और उसी के तुरंत बाद रमेश पर 5 से 6 गोलियां दाग दी. मृतक के परिजनों का कहना है कि 12 बजे के करीब रमेश गांव के मेन चौक पर बैठकर ताश खेल रहा था. इस दौरान ही दो अज्ञात शख्स कहीं लेकर गए थे. रमेश खेती करता था और उसकी किसी के साथ कोई आपसी रंजिश भी नहीं थी.
मामले में डीसीपी ने कही ये बात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










