
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
ABP News
Golmaal 5: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और अक्षय कुमार एक बार फिर से स्क्रीन सेयर करने वाले हैं. इसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग का BTS वीडियो शेयर किया है.
पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'गोलमाल 5' का इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म को लेकर काफी खबरें भी सामने आ रही थीं. इनमें से एक खबर थी कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. लेकिन अब खुद एक्टर अजय देवगन ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है.
अजय देवगन ने शेयर किया वीडियोदरअसल आज यानी रोहित शेट्टी के बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 'गोलमाल 5' के शूटिंग सेट का BTS वीडियो है. इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, 'कहा था ना रोहित शेट्टी का भर्थडे धमाकेदार होगा. इससे बड़ा धमाका क्या हो सकता है? गोलमाल 5 के लिए दोबारा गैंग के साथ वापसी कर रहे हैं कुछ नए मेंबर्स के साथ लेकिन पागलपन वही पुराना होगा.'
Kaha tha na, #RohitShetty ka birthday dhamakedaar hoga... isse bada dhamaka kya ho sakta hai?Coming back with the gang for Golmaal 5 with new members but the same old madness! 🤪 pic.twitter.com/86MNeKgUw6

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












