
गोलगप्पे लेकर घर पहुंचा पति...बाथरूम में मिली प्रेग्नेंट पत्नी की लाश, बालकनी में बंद थी बूढ़ी मां
AajTak
Ghaziabad News: दिल्ली-एनसीआर के डीएलएफ एरिया में दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है. यहां साहिबाबाद इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट के दौरान 20 साल की गर्भवती की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. कातिलों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है.
गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक गर्भवती महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. अज्ञात बदमाशों ने तार से महिला का गला घोंटने के बाद लूट की वारदात को भी अंजाम दिया. इससे पहले घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को बालकनी में बंद कर कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि साहिबाबाद डीएलएफ इलाके में महिला का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था. गर्भवती महिला की तार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. डीएलएफ कॉलोनी स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट बिल्डिंग में मकान नंबर 17 ब्लॉक ए-31 में रहने वाले संतोष कुमार शुक्रवार को अपने ऑफिस गए हुए थे. घर पर उनकी 20 साल की पत्नी संतोषी उर्फ सोनू और बुजुर्ग मां थीं.
बीती रात संतोष बाजार से पत्नी के लिए गोलगप्पे अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर की बिजली बंद है. आवाज देने पर पता चला कि उनकी मां घर की बॉलकनी में बंद थीं और पत्नी का शव घर के बाथरूम में पड़ा हुआ था. गले को तार से दबाकर महिला की हत्या की गयी थी. और घर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. संतोष के अनुसार, उनकी पत्नी एक महीने की गभर्वती थी. मृतका के पति ने ऊपर के फ्लैट में रहने वाले मजदूर और उनके ठेकेदार विपिन पर हत्या और लूट का शक जताया है.
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस में भी हड़कंप मच गया. गाजियाबाद ट्रांस हिंडन के एसपी सिटी और एसएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. एसएसपी के अनुसार, शाम को काम से घर लौटे महिला के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी. महिला का शव बाथरूम में पड़ा मिला और घर की अलमारी और उसका लॉकर टूटा मिला है. प्राथमिक जांच में लूट के दौरान हत्या का अंदेशा है. एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटना की जांच और खुलासे के लिए लगाया गया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई एंगल पर मामले की जांच पुलिस कर रही है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



