
गोरखपुर हत्याकांड में एक्शन, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, तस्करों ने ली थी NEET स्टूडेंट की जान
AajTak
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में गोकशी करने आए तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय युवक दीपक की हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोश फैल गया. लापरवाही पर एसएसपी ने पिपराइच थाना क्षेत्र की जंगल दूषण चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
गोरखपुर जिले में गोकशी करने वालों द्वारा 19 वर्षीय युवक दीपक की हत्या के मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है. घटना में गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी गोरखपुर राज करण नैय्यर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पिपराइच थाना क्षेत्र की जंगल दूषण चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
दरअसल, सोमवार देर रात करीब 3 बजे पिपराइच के जंगलधूसड़ गांव में पशु तस्कर तीन गाड़ियों के साथ पहुंचे और बंधे मवेशियों को खोलने लगे. गाड़ियों और मवेशियों की हलचल से ग्रामीणों की नींद टूटी और लोग घरों से बाहर निकल आए. इसी दौरान नीट की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय दीपक भी शोर सुनकर बाहर आया और ग्रामीणों के साथ तस्करों का पीछा करने लगा.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर दीपक गुप्ता हत्याकांड: आधी रात मवेशी को रस्सी से खींचते दिखे गौ तस्कर, डीसीएम में लादने की थी तैयारी, CCTV आया सामने
भागते-भागते तस्करों की एक गाड़ी कीचड़ में फंस गई, जिससे उनका ग्रामीणों से आमना-सामना हो गया. दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और अफरातफरी के बीच तस्करों ने दीपक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया. कुछ ही घंटों बाद उसका शव गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर सरैया गांव में बरामद हुआ.
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और आक्रोश का माहौल बन गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसएसपी ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हुई. प्रथम दृष्टया गोली लगने की बात सामने नहीं आई है. मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं.
क्यों गुस्से में हैं ग्रामीण?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










