
गोरखपुर: पेशी पर आए कैदी ने लॉकअप में काटी गर्दन, हत्या और गैंगस्टर एक्ट के दर्ज हैं मामले
AajTak
विधाता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उस पर हत्या, गैर इरादतन हत्या, बलवा और गैंगस्टर का दर्ज है. 27 अक्टूबर 2020 को पुलिस ने विधाता को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह गोरखपुर जेल में बंद है. उसके खिलाफ हत्या, बलवा और गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज हैं. पुलिस ने बताया सभी मामलों में चार्जशीट दायर हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को सेशन लॉकअप में रखा गया था. यहां पर उसने चाकू से अपनी गर्दन काट ली. इसके बाद अन्य कैदियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया.
कैदियों की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. गंभीर हालत में कैदी विधाता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि कैदी की हालत गंभीर बनी हुई है.
28 माह से जेल में बंद है आरोपी विधाता
गोरखपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत हट्ठी माता मंदिर हरिजन बस्ती के रहने वाले विधाता पर हत्या, गैर इरादतन हत्या, बलवा और गैंगस्टर का दर्ज है. 27 अक्टूबर 2020 को पुलिस ने विधाता को गिरफ्तार किया था. एसपी सिटी एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि विधाता 28 माह से हत्या, गैंगस्टर में जेल में बंद है.
एल्यूमीनियम के चाकू से काटी गर्दन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को विधाता जेल से गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत पेशी पर कोर्ट में आया था. उसे जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अन्य कैदियों के साथ पुलिस वैन में भेजा गया था. यहां दीवानी कचहरी के सेशन लॉकअप में उसने एल्यूमीनियम के चाकू से अपनी गर्दन काट ली. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












