
गोपालगंज: धार्मिक स्थल को अपवित्र करने के प्रयास का Video हुआ था वायरल, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गोपालगंज में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें विशेष समुदाय का युवक धार्मिक स्थल को अपवित्र करने की कोशिश करते हुए दिख रहा था. देखते ही देखते यह वीडियो सैकड़ों लोगों तक पहुंच गया. उग्र लोग सड़कों पर आगजनी और नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
बिहार के गोपालगंज में धार्मिक स्थल को अपवित्र करने का प्रयास किया गया. विडियो वायरल होने के बाद उग्र लोगों ने बुधवार को सड़क पर आगजनी और नारेबाजी की. किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराया और हालात को काबू में किया. इसके बाद पुलिस ने जंगलिया मुहल्ले के आरोपी फिरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें युवक धार्मिक स्थल को अपवित्र करने की कोशिश कर रहा था. वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फुट पड़ा. देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गई.
आस-पास के सैकड़ों लोग पहुंच गए. हालात को बिगड़ते देख पुलिस को भीड़ तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी पड़ी.
पुलिस ने शहर में शांति मार्च निकाला
इस घटना के बाद गोपालगंज में व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर दीं. वहीं, गोपालगंज पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर में शांति मार्च निकाला. लोगों से अफवाह से बचने की अपील की. मामले में गोपालगंज के एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि आरोपी युवक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. लोगों से दुकान खोलने की अपील की गई है. सभी इलाकों में शांति कायम है.
मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा, "घटना मंगलवार की है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद विरोध में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है. सोशल साइट्स पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है. लोगों से अपील है कि गलत अफवाह से बच कर रहें."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










