
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुआ था बड़ा हादसा, अब कर्मचारियों को दिया गया सख्त निर्देश
AajTak
दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के गोकुलपुरी स्टेशन पर बीते दिन एक हादसा हो गया था. स्टेशन का एक हिस्सा टूटकर यात्रियों पर गिरा था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे. अब मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉक्टर विकास कुमार ने आज इस मामले पर एक रिव्यू मीटिंग की है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉक्टर विकास कुमार ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के हालिया घटना पर एक रिव्यू मीटिंग बुलाई थी. इस दौरान घटना की समीक्षा की गई और इस दौरान संबंधित विभागों के प्रमुख भी मौजूद रहे. सभी को भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना दोहराई जाए, इसका सख्त निर्देश दिया गया.
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित गोकुलपुरी स्टेशन पर हाल ही में हुई घटना को लेकर डॉक्टर विकास कुमार ने तमाम स्टेशनों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं. मीटिंग के दौरान मेट्रो कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे पिंक लाइन पर स्थित सभी एलेवेटेड स्टेशनों पर सख्त निरीक्षण का आदेश दिया गया है.
ये भी पढ़े: बेटी की सगाई कर गांव से लौटे थे मृतक विनोद, स्कूटर से गुजरे तो तभी गिरा मेट्रो स्टेशन का हिस्सा
डॉक्टर विकास कुमार का मेट्रो कर्मियों का निर्देश
दिल्ली मेट्रो की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, मेट्रो कर्मियों के साथ मीटिंग में डॉक्टर विकास कुमार ने जरूरी सुधारात्मक कार्रवाई की जरूरतों पर भी जोर दिया गया है. कहा गया है कि अगर किसी स्टेशन पर जरूरत हो तो उसके लिए एक रणनीति के तहत काम किया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े.
मेट्रो के कामकाज से आम लोगों को ना हो परेशानी

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







