
गोंडा: लोन मंजूर नहीं हुआ तो शख्स ने बैंक के सामने खुद को लगाई आग, बचाने आया युवक भी झुलसा
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोंडा में बैंक के बाहर एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रय़ास किया. शख्स ने परिवार ने आरोप लगाया कि लोन स्वीकृत नहीं होने के कारण उसने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
गोंडा में बैंक के बाहर एक 25 साल के युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शख्स का ऋण स्वीकृत नहीं होने के कारण उसने आत्मदाह की कोशिश की. पच्चीस वर्षीय दिव्यराज पांडे 70 प्रतिशत झुलस गए और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है. पांडे का दोस्त प्रदीप भी इस दौरान झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इटियाथोक थानाक्षेत्र के सरहरा पांडेय पुरवा निवासी दिव्यराज पांडेय ने शहर कोतवाली क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के सामने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर आग लगा ली. उन्होंने बताया कि उसे बचाने की कोशिश में उसका दोस्त प्रदीप भी झुलस गया.
सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर संजय कुमार ने कहा कि पांडे और उनके दोस्त प्रदीप झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गय.पांडे के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आरओ वाटर प्लांट शुरू करने के लिए ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन बैंक अधिकारी उनका ऋण मंजूर नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया.
एसबीआई का बयान
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश ने पांडे के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया. ज्ञान प्रकाश ने जारी बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने किसी अनजान व्यक्ति ने गैर कानूनी कृत्य करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा, 'उनके कर्ज से जुड़ा कोई भी मामला बैंक के पास नहीं था.' अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










