
गैस चैंबर बनी राजधानी, 700 पार AQI, इन कामों पर लगी पाबंदी, दिल्ली-NCR में बंद हो सकते हैं स्कूल
AajTak
दिल्ली के औसत AQI की बात करें तो वो 392 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा. एक आंकड़े की मानें तो दिल्ली के 37 इलाकों में से कम से कम 18 पर AQI 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण के चलते आज पूरे दिन धुंध छाई रही. इसके चलते कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज III लागू करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार इलाके में गुरुवार सुबह 10 बजे हवा की गुणवत्ता (AQI) 740 के साथ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.
इसके अलावा दिल्ली के औसत AQI की बात करें तो वो 392 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा. एक आंकड़े की मानें तो दिल्ली के 37 इलाकों में से कम से कम 18 पर AQI 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया.
पुराने वाहनों और कंस्ट्रक्शन पर पाबंदी
दिल्ली एनसीआर में आपातकालीन सेवाओं, सरकारी निर्माण कार्यों व सामरिक महत्व के निर्माण कार्यो के अलावा सभी तरह के कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. दिल्ली-एनसीआर में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल-4 वाहनों पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा CAQM ने निर्देश दिए हैं कि अगर सरकार जरूरी समझे तो 5 क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल जाने की बजाय ऑनलाइन क्लास के प्रावधान पर फैसला लें.
किस इलाके में कितना AQI?
वहीं जिन क्षेत्रों में AQI 400 के स्तर को पार कर गया है वो इलाके हैं, आनंद विहार (450), बवाना (452), बुरारी क्रॉसिंग (408), द्वारका सेक्टर 8 (445), जहांगीरपुरी (433), मुंडका (460), एनएसआईटी द्वारका (406) , नजफगढ़ (414), नरेला (433), नेहरू नगर (400), न्यू मोती बाग (423), ओखला फेज 2 (415), पटपड़गंज (412), पंजाबी बाग (445), आर के पुरम (417), रोहिणी ( 454), शादीपुर (407) और वज़ीरपुर (435).

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










