
गैंग बदलने की वजह से मारा गया मिस्बाह, 20 राउंड फायरिंग से दहली दिल्ली... सीलमपुर हत्याकांड की कहानी
AajTak
दिल्ली के सीलमपुर में गैंगवार के दौरान हाशिम बाबा गैंग से जुड़े मिस्बाह की 15 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. छेनू गैंग पर हत्या का शक है. मिस्बाह पर हत्या और लूट समेत सात मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार देर रात गैंगवार के दौरान 22 वर्षीय युवक मिस्बाह की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात इलाके की जामा मस्जिद के पास हुई, जहां हमलावरों ने मिस्बाह पर करीब 20 राउंड फायरिंग की और 15 गोलियां उसके शरीर में लगीं. मिस्बाह को गंभीर हालत में जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मृतक मिस्बाह जाफराबाद का रहने वाला था और पिछले दो साल से कुख्यात हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था. इससे पहले वह छेनू गैंग का सदस्य था, लेकिन दोनों गैंगों में मनमुटाव होने के बाद उसने हाशिम बाबा गैंग का साथ पकड़ा था. इसी वजह से दोनों गिरोहों के बीच रंजिश गहरी हो गई थी. पुलिस को शक है कि मिस्बाह की हत्या छेनू गैंग के बदले की कार्रवाई का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, कई आपराधिक मामलों में शामिल था मृतक
जानकारी के मुताबिक मिस्बाह पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. वह जुलाई में वेलकम इलाके के डबल मर्डर केस में जेल से बाहर आया था और फिलहाल जमानत पर था. वारदात के वक्त वह अपने इलाके में घूम रहा था, तभी हमलावरों ने अचानक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में तीन से पांच हमलावर शामिल थे, जिन्होंने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया. हत्या की जगह मशहूर गैंगस्टर छेनू के घर से कुछ ही दूरी पर बताई जा रही है, जिससे पुलिस को शक है कि हमलावरों ने इलाके का पहले से रैकी किया था. छेनू गिरोह के तीन से पांच सदस्यों द्वारा की गई इस हत्या का उद्देश्य गिरोह छोड़ने और बाद में हाशिम बाबा गिरोह से जुड़ने का बदला लेना था.
देखें वीडियो...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










