
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटों में दबोचा
AajTak
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में है, इसी वजह से उसने उसके नाम से रंगदारी मांगी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
Gurugram News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 13 जून को गोल्ड सूक के मैनेजर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. मैनेजर को ऑडियो मैसेज भेजकर अज्ञात शख्स ने रंगदारी के लिए धमकी दी थी. इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छानबीन कर कुछ ही घंटों में रंगदारी मांगने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, क्राइम यूनिट सेक्टर-31 ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले आकाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से देसी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किया है. आकाश ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी.
पुलिस के मुताबिक, 13 जून को सेक्टर 10 इलाके में एक व्यापारी के वाट्सएप पर अज्ञात नंबर से ऑडियो मैसेज आया, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताने वाला शख्स 5 करोड़ की रंगदारी की डिमांड कर रहा था. आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर नगर का रहने वाला है. क्राइम ब्रांच ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई ही है मास्टरमाइंड
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने कहा कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम टीवी और अखबारों में चल रहा था. इसी के चलते लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 5 करोड़ की रंगदारी आरोपी ने मांगी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम की चर्चा हर जगह है, इसलिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी.
एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी की पत्नी गोल्ड सूक में काम करती थी. उसी के माध्यम से जानकारी जुटाने के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. क्राइम ब्रांच ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर उसकी कुंडली को खंगालना शुरू कर दिया है. क्राइम ब्रांच आरोपी की पत्नी की भूमिका की जांच करने में जुटी है कि आखिर गोल्ड सूक के मैनेजर का नंबर आरोपी के पास कहां से आया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










