
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 'छोटे' भाई के गुनाहों की 'बड़ी' है लिस्ट... जानिए कौन है अनमोल बिश्नोई!
AajTak
Who is Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर भारत के कई राज्यों में केस दर्ज हैं. उस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इसके साथ ही अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी कराने का भी आरोप है.
देश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. वो कई गंभीर अपराधों में आरोपी है. उसके गुनाहों की फेहरिस्त लंबी है. उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण को जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. इससे देश में हुए कई हाईप्रोफाइल वारदातों की जांच को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर कई सनसनीखेज मामलों में शामिल होने का आरोप है. वे मामले इस प्रकार हैं...
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड:-
मुंबई के जाने-माने राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अनमोल बिश्नोई पर साजिश रचने का आरोप लगा है. सुरक्षा एजेंसियां भारत लाकर इस मामले में और अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगी. बाबा सिद्दीकी की मुंबई में उनके बेटे के दफ्तर के बाहर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पकड़े गए शूटरों ने अनमोल के नाम का खुलासा किया था.
सलमान खान के घर पर हमला:-
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर इसी साल अप्रैल में हुए शूटआउट की साजिश रचने का भी आरोप अनमोल बिश्नोई पर लगा है. इस घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. दो बाइक सवार शूटरों ने तड़के सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार गोलीबारी की थी. उन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








