
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, 127 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का पता लगाया
AajTak
आयकर विभाग ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद मुख्तार अंसारी की लगभग 127 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता लगाया गया है, विभाग इन संपत्तियों की कुर्की करने की तैयारी में है.
आयकर विभाग (IT Dept) ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. आईटी ने उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों पर 127 करोड़ रुपये कीमत की लगभग दो दर्जन 'बेनामी' संपत्तियों का पता लगाया है.
आयकर विभाग की लखनऊ इकाई ने मंगलवार को इस मामले में पहली बेनामी संपत्ति कुर्क की. गाजीपुर जिले में स्थित जमीन, जिसकी कीमत लगभग 1.29 करोड़ रुपये (बुक वैल्यू) है. विभाग के कुर्की आदेश के अनुसार इस संपत्ति का बाजार मूल्य करीब 12 करोड़ रुपये है.
इस मामले में बेनामीदार (जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) की पहचान मुख्तार अंसारी के एक कथित सहयोगी और पड़ोसी गणेश डी मिश्रा के रूप में की गई है. कुर्की आदेश में लाभार्थी के रूप में मुख्तार अंसारी का नाम रखा गया है.
क्या होती है बेनामी संपत्ति?
बेनामी संपत्ति वह संपत्ति होती है, जिसमें वास्तविक लाभार्थी वह नहीं होता है, जिसके नाम पर संपत्ति खरीदी गई है. बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत जारी कुर्की आदेश जारी किया गया है. आईटी के उपायुक्त आलोक के सिंह और आयकर (बेनामी निषेध इकाई) के एडीशनल कमिश्नर ध्रुवपुरारी सिंह ने यह आदेश जारी किया है.
विभाग की जांच में हो चुका है ये खुलासा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










