
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के मां-बाप पर शिकंजा, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
AajTak
पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि विदेश में बैठे बेटे के फिरौती के कारोबार को भारत में उसके माता-पिता ही संभाल रहे थे. अदालत ने दोनों को 30 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
कुख्यात गैंगस्टर और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. पुलिस ने उसके पिता शमशेर सिंह और मां प्रीतपाल कौर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है. मंगलवार को इन्हें मुक्तसर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस का दावा है कि दोनों अपने बेटे की आपराधिक गतिविधियों और रंगदारी के नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल थे. शमशेर सिंह खुद पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं. लेकिन उनका रिकॉर्ड भी बेदाग नहीं रहा है. साल 2021 में उन्हें विभाग ने तब जबरन रिटायर कर दिया था, जब वे खुद एक्सटॉर्शन के पैसे वसूलते पकड़े गए थे.
पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इस दंपति के पास आय का कोई वैध जरिया नहीं था, इसके बावजूद वे मुक्तसर के आदेश नगर में बेहद आलीशान और 'रॉयल' लाइफस्टाइल जी रहे थे. इस गिरफ्तारी की नींव नवंबर 2024 में पड़ी, जब मुक्तसर के उदेकरन गांव के रहने वाले सतनाम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
सतनाम को एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें खुद को बंबीहा गैंग का बताकर 50 लाख रुपए की डिमांड की गई थी. जब पुलिस ने इस एक्सटॉर्शन कॉल की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं, तो जांच के तार सीधे गोल्डी बराड़ के माता-पिता से जा जुड़े. पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है.
पुलिस ने अब तक करीब 60 विदेशी गैंगस्टरों के 1200 साथियों और उनके 600 परिवार के सदस्यों की मैपिंग की है. गोल्डी बराड़, जो फिलहाल अमेरिका में छुपा बैठा है, उसे भारत सरकार ने पहले ही ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी और हत्याओं की साजिश रचने के आरोप में 'आतंकी' घोषित कर रखा है. पुलिस ने अदालत से उसके मां-बाप के लिए 5 दिन की रिमांड मांगी थी.
मुक्तसर के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि अदालत ने 30 जनवरी तक की मोहलत दी है. अब इन तीन दिनों की पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि गोल्डी बराड़ विदेश से जो पैसा भेजता था, उसका इस्तेमाल कहां-कहां किया गया और पंजाब में इस सिंडिकेट के और कौन-कौन से स्लीपर सेल सक्रिय हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










