
गैंगस्टर्स के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, गोला-बारूद समेत कई हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार
AajTak
एनआईए ने मंगलवार को पांच राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में NIA ने एक वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान हथियार, आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, अपराध की कमाई के जरिए बनाई गई बेनामी संपत्ति के बारे में विवरण और अन्य चीजें जब्त की गई हैं.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशीले पदार्थों के तस्करों के बीच सांठगांठ को निशाना बनाकर पांच राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में एक वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. NIA के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और बाधित करने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई.
गैंगस्टरों की मदद कर रहा था आसिफ खान
NIA ने कहा कि दिल्ली निवासी अधिवक्ता आसिफ खान और हरियाणा के राजेश उर्फ 'राजू मोटा' को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया. आसिफ खान के घर से चार हथियार और कुछ पिस्तौल (अर्ध गिराई गई हालत में) गोला-बारूद के साथ बरामद किए गए. अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि आसिफ खान जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह के गैंगस्टरों के संपर्क में था और विभिन्न प्रकार की अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में अपराधियों की सक्रिय रूप से मदद कर रहा था.
खूंखार अपराधियों से पुराना है कनेक्शन
प्रवक्ता ने कहा कि राजेश की भी आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अधिकारी ने कहा, 'वह सोनीपत और आसपास के इलाकों में अपने साथियों के साथ अवैध शराब माफिया नेटवर्क चला रहा है. वह संदीप उर्फ काला जत्थेदी का साथी है जो हरियाणा का एक खूंखार गैंगस्टर है.'
कई ठिकानों पर की गई छापेमारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










