
गैंगवार, बदले की साज़िश और कत्ल... पोस्टमार्टम के दौरान आयुष कोमकर के जिस्म में मिलीं 9 गोलियां
AajTak
पुणे के नाना पेठ इलाके में 18 वर्षीय आयुष कोमकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में यश पाटिल और अमित पाटोले को गिरफ्तार किया है. जांच में शक जताया जा रहा है कि यह हत्या एनसीपी नेता वानराज आंदेकर मर्डर केस का बदला है.
महाराष्ट्र के पुणे में आयुष कोमकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने शुक्रवार शाम नाना पेठ में 18 वर्षीय आयुष कोमकर की हत्या के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हमलावर भी शामिल है.
सिविल इंजीनियरिंग का छात्र आयुष कोमकर, गणेश कोमकर का बेटा था. ये वही गणेश है जो पिछले साल पूर्व राकांपा पार्षद वनराज अंडेकर की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक था.
पुलिस ने आयुष की मां की शिकायत पर, आयुष के दादा और कथित गैंगस्टर सूर्यकांत उर्फ बंडू अंडेकर सहित 12 अन्य लोगों पर हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है.
जांचकर्ताओं को शक है कि यह हत्या 1 सितंबर, 2024 को वनराज की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी. यह अपराध वनराज और उसकी बहनों के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ा था. वनराज की बहनों की शादी दो भाइयों जयंत कोमकर और गणेश कोमकर के साथ हुई थी.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) निखिल पिंगले ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों - यश सिद्धेश्वर पाटिल और अमित प्रकाश पटोले (19) - का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. उन्होंने कहा, "पाटिल ने पीड़ित पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जबकि पटोले पास में ही बैकअप के तौर पर खड़ा था. सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए दोनों की पहचान हुई और बाद में पुलिस के दबाव में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया."
पुलिस अभी तक हमले में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद नहीं कर पाई है. घटनास्थल से दस खाली कारतूस और एक ज़िंदा गोली मिली है, जबकि पोस्टमॉर्टम में पीड़ित के शरीर में नौ गोलियां होने का पता चला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










