
गेस्ट हाउस में NCP विधायक को मनसे कार्यकर्ताओं ने घेरा, MLA की गाड़ी में की तोड़फोड़
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में NCP के विधायक अमोल मिटकरी और उनके गाड़ी पर मनसे कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. तब एमएलए ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने MLA की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की. अमोल मिटकरी ने तोड़फोड़ करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
अकोला में एनसीपी के विधायक अमोल मिटकरी पर मंगलवार को मनसे कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. जब एमएलए हाथ नहीं लगे, तो उनकी गाड़ी पर ही गुस्सा निकालने लगे और गाड़ी को तोड़फोड़ दिया. यह घटना अकोला के सरकारी गेस्ट हाउस की है. यहां 2:30 बजे के आसपास कई सारे मनसे कार्यकर्ता पहुंच गए और एमएलए के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
गुस्साए मनसे कार्यकर्ताओं ने विधायक अमोल मिटकरी की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचाया. इस हमले की वजह, अमोल मिटकरी के उस टिप्पणी को बताया गया जो उन्होंने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर की थी. मिटकरी ने राज ठाकरे को 'सुपारीबाज' कहकर संबोधित किया था. इसके बाद मनसे कार्यकर्ता नाराज हो गए थे.
जब अमोल मिटकरी अकोला के सरकारी गेस्ट हाउस में पहुंचे, तब मनसे कार्यकर्ता भी वहां की बैठक में मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने मिटकरी के गेस्ट हाउस में होने की खबर पाकर उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और गाड़ी पर हमला कर दिया. मिटकरी ने अपनी सुरक्षा के लिए कमरे का दरवाजा बंद कर लिया.
अगर विधायक ने कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद हमलावर मनसे कार्यकर्ता फरार हो गए. मिटकरी ने इस घटना को जानलेवा हमला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात की है और कहा है कि इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
मिटकारी ने कहा कि इस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैं अकेला था और 40 गुंडे आकर हंगामा करने लगे. मैं अपनी गाड़ी में नहीं था, तब उन्होंने तोड़फोड़ की. विधायक ने कहा कि मनसे सत्ता में नहीं है. उनके कितने विधायक हैं. मनसे को जिधर खाने को खजूर मिलता है. वोलोग उधर जाते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








