
गुलाम नबी आजाद 10 दिन में करेंगे नई पार्टी का ऐलान, धारा-370 पर कही ये बात
AajTak
कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू-कश्मीर में नई सियासी राह बनाने में जुटे गुलाम नबी आजाद का कहना है कि वो 10 दिन के भीतर अपनी नई पार्टी का ऐलान कर देंगे. वहीं संविधान के अनुच्छेद-370 को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
जम्मू में अपनी नई राजनीति का बिगुल बजाने के बाद कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नबी आजाद ने बारामुला से अपने 'मिशन कश्मीर' की शुरुआत कर दी है. बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वो अगले 10 दिन में अपनी नई पार्टी का ऐलान कर देंगे. इसी के साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद-370 को लेकर भी एक बड़ी बात कही है.
गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वो 10 दिन के अंदर अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर देंगे. इस पार्टी की विचारधारा 'आजाद' होगी. केन्द्र शासित प्रदेश बनने से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिलाना रहेगा. साथ ही उनकी पार्टी यहां के लोगों को रोजगार और भूमि अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी.
अनुच्छेद-370 पर कही ये बात
गुलाम नबी आजाद ने संविधान के अनुच्छेद-370 को लेकर भी एक अहम बात कही. उन्होंने कहा-मुझ पर आरोप लगता है कि मैं विपक्ष का नेता होने के नाते अनुच्छेद-370 को वापस लागू नहीं करवा सकता, मेरे पास संसद में संख्याबल कहां से आएगा? मैं राजनीतिक लाभ के लिए कभी लोगों को बेवकूफ नहीं बनाता, मैं कभी उस बात का वादा नहीं करता जो मेरे लिए संभव नहीं.
जम्मू में बड़ी रैली करने के बाद बारामुला में रैली कर गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर में अपनी नई पारी का आगाज किया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर हमेशा पीड़ित रहा. आजादी से पहले बाहरी ताकतों की वजह से और आजादी के बाद अंदरूनी राजनीति के चलते, जबकि राज्य के लोग हमेशा देश के साथ खड़े रहे.
मेरी पार्टी की विचारधारा 'आजाद'

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










