
गुलाम नबी आजाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाकात पर सियासत गरम, कुमारी शैलजा ने की एक्शन की मांग
AajTak
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गुलाम नबी आजाद से मुलाकात कुमारी शैलजा को नागवार को गुजरी है. कुमारी शैलजा ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल को पत्र लिखते हुए कहा कि हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी होना चाहिए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चौहान और आनंद शर्मा ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद मुलाकात की है.
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कुमारी शैलजा ने पार्टी आलाकमान से शिकायत की है. गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद हुड्डा ने उनसे मुलाकात की थी, शैलजा ने प्रदेश प्रभारी से इसकी शिकायत की. पत्र में शैलजा ने कहा है कि हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गुलाम नबी आजाद से मुलाकात कुमारी शैलजा को नागवार को गुजरी है. कुमारी शैलजा ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल को पत्र लिखते हुए कहा कि हुड्डा को कारण बताओ नोटिस जारी होना चाहिए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चौहान और आनंद शर्मा ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद मुलाकात की है. ये सभी लोग जी-23 गुट के हिस्सा भी हैं. कांग्रेस से इस्तीफे के बाद गुलाम नबी आजाद लगातार गांधी परिवार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने उन पर बीजेपी के साथ सहयोग करने का भी आरोप लगाया है. ऐसे में एक बार फिर पार्टी में अंदरूनी तनातनी तेज हो गई है.
26 अगस्त को दिया था आजाद ने इस्तीफा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उन्होंने सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा था. जिसमें कांग्रेस के ऐसे हालात के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया था. वहीं राहुल गांधी के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए थे.
लंबे समय से नाराज थे आजाद
गुलाम नबी आजाद लंबे वक्त से कांग्रेस से नाराज थे. वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे. जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है. इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा है. आजाद की नाराजगी तब सामने आई थी, जब उन्होंने अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










