
गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन एक दशक बाद फिर दिखाएंगे अपना कमाल, नई सीरीज में मचाएंगे धमाल
ABP News
गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन दस साल बाद फिर स्क्रीन पर साथ आने वाले हैं. दोनों अपनी बेबाक फिल्मों के चुनाव के लिए जाने जाते हैं और उनकी दोस्ती पर्दे से बाहर भी सालों पुरानी है.
गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन एक बार फिर स्क्रीन पर साथ आने वाले हैं. ये खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. दोनों कलाकार अपनी बेबाक और अलग तरह की फिल्मों के चुनाव के लिए जाने जाते हैं. सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असली जिंदगी में भी उनकी दोस्ती सालों पुरानी है और यही उनकी काम करने की केमिस्ट्री को और खास बनाती है.
पिछली यादगार फिल्में और केमिस्ट्रीइससे पहले दोनों ने कई यादगार और अलग तरह की फिल्मों में साथ काम किया है जैसे ‘थट गर्ल इन द येलो बूट्स’, ‘शैतान’ और ‘अ डेथ इन द गंज’. उनकी पिछली फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री और एक्टिंग की गहराई को काफी सराहा गया था. ऐसे में उनका फिर से साथ आना लोगों के लिए और भी रोमांचक और दिलचस्प माना जा रहा है.
नया प्रोजेक्ट और अफवाहेंइंडस्ट्री में चर्चा है कि गुलशन और कल्कि एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं जो एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज हो सकती है. हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के अनुसार इसकी शूटिंग इस महीने मुंबई में शुरू हो सकती है. फैंस इस नए प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही उत्साहित हैं.
A post shared by Kalki Koechlin (@kalkikanmani)













