
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: CM सैनी गुरुद्वारा साहिब को निजी कोष से देंगे ₹21 लाख, कार्यक्रम में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र जाएंगे PM मोदी
AajTak
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में यात्रा की शुरुआत के दौरान उन्हें अद्वितीय साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक बताया. यमुनानगर से चौथी पवित्र तीर्थ यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके महान बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि औरंगजेब के अत्याचारों के समय गुरु तेग बहादुर ने जिस साहस, त्याग और मानवता की रक्षा का संदेश दिया, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा, "कश्मीरी पंडितों के संरक्षण के लिए गुरु जी का दिया गया महान बलिदान मानव इतिहास में अद्वितीय है."
मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नायब सिंह सैनी चौथी पवित्र तीर्थ यात्रा की यमुनानगर से शुरुआत कर रहे थे. यह यात्रा उस ऐतिहासिक जगह से शुरू हुई, जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए कई महान कार्य किए थे.
सैनी ने कहा, "हरियाणा सरकार गुरुओं के इतिहास के संरक्षण और फैलाव के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे." मुख्यमंत्री ने संगत से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक मौके पर जरूर मौजूद रहें.
कुरुक्षेत्र तक पहुंचेगी यात्रा?
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री, बीजेपी के सीनियर नेताओं और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह तीर्थ यात्रा गुरु तेग बहादुर जी, भाई मतीदास जी, भाई सतिदास जी और भाई दयाला जी के उस अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश है, जिसने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा की नींव को सशक्त किया. उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल चार यात्राएं निकाली जा रही हैं. आज शुरू हुई यह यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








