
गुरुग्राम में 3 से 5 दिसंबर तक पानी की सप्लाई बंद, मेंटेनेंस के लिए शटडाउन लागू
AajTak
गुरुग्राम में 3 से 5 दिसंबर तक चंदू बुढेरा वॉटर प्लांट में मेंटेनेंस और सेक्टर 51 में नई पाइपलाइन जोड़ने के कारण पानी की सप्लाई बंद रहेगी. शटडाउन 3 दिसंबर सुबह 11 बजे से 5 दिसंबर सुबह 11 बजे तक चलेगा. लोगों से पानी बचाकर रखने और आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करने की अपील की गई है.
गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को अगले तीन दिनों तक पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक शहर में 48 घंटे का शटडाउन रहेगा जिसके दौरान पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी.
यह शटडाउन चंदू बुढेरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेंटेनेंस कार्य और सेक्टर 51 बूस्टिंग स्टेशन पर 1,600 एमएम की बड़ी पानी की पाइपलाइन को जोड़ने के लिए किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'पानी बचाएं, पेड लगाएं, स्वदेशी अपनाएं...', न्यू इंडिया के लिए पीएम मोदी की लोगों से 9 संकल्प लेने की अपील
अधिकारियों ने बताया कि यह काम बेहद जरूरी है ताकि आने वाले समय में पानी की सप्लाई और मजबूत बनाई जा सके. शटडाउन 3 दिसंबर सुबह 11 बजे से शुरू होकर 5 दिसंबर सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा. यानी दो दिनों तक शहर के कई इलाकों में पानी की टंकियों और नलों में सप्लाई नहीं आएगी.
जल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें और जिन कामों में ज्यादा पानी लगता है उन्हें शटडाउन से पहले पूरा कर लें.
साथ ही, अधिकारियों ने कहा है कि इस अवधि में पानी का इस्तेमाल केवल जरूरत के कामों के लिए ही करें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. विभाग ने आश्वासन दिया है कि तय समय में काम पूरा कर सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










