
गुरुग्राम में 15 साल की लड़की को किडनैप कर गैंगरेप, परिचित ने दिया घटना को अंजाम
AajTak
महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'दोनों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने कहा कि जब मेरी बेटी ने विरोध किया, तो उन्होंने न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसे बेरहमी से डंडे से पीटा और नाबालिग को अकेले छोड़कर अपनी बाइक से भाग गए.'
गुरुग्राम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर दो लोगों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों में एक लड़की का परिचित शामिल है, जो दूध बेचने का काम करता है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने लड़की के साथ मारपीट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.
नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर भोंडसी पुलिस स्टेशन में आरोपी दूधवाले विनोद और उसके दोस्त जसबीर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दूध लेने गई थी नाबालिग महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी शुक्रवार सुबह दूध लेने गई और मारुति कुंज के पास विनोद से मिली. उसने आरोप लगाया कि दूधवाला नाबालिग को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर भोंडसी गांव के पास एक जंगली इलाके में ले गया जहां जसबीर इंतजार कर रहा था.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा, 'दोनों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने कहा कि जब मेरी बेटी ने विरोध किया, तो उन्होंने न केवल उसे जान से मारने की धमकी दी, बल्कि उसे बेरहमी से डंडे से पीटा और नाबालिग को अकेले छोड़कर अपनी बाइक से भाग गए.'
महिला के मुताबिक, उसकी बेटी ने परिवार से मिलकर आपबीती सुनाई. महिला ने कहा कि वह घबराई हुई लग रही थी और उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ बलात्कार हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










