
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लगा लंबा जाम
AajTak
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों को नदियों में बदल दिया. कई इलाकों में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हुई. जिला प्रशासन ने स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने और कॉर्पोरेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
गुरुग्राम में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी. दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिसके बाद शहर के कई इलाके जलभराव से प्रभावित हुए. मुख्य सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ गई.
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाम के हालात बने रहे. जयपुर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं. जहां तक नजर गई, वहां तक सिर्फ गाड़ियों का जाम दिखाई दिया.
मूसलाधार बारिश से जलभराव
भारी बारिश के बाद गुरुग्राम का ड्रेनेज सिस्टम एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया. जिला प्रशासन के दावे हकीकत के सामने टिकते नहीं दिखे. जलभराव ने लोगों को घंटों जाम में फंसने पर मजबूर कर दिया.
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी कॉर्पोरेट और निजी कार्यालय कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें. इसके अलावा, सभी स्कूलों को 2 सितंबर को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर लगा लंबा जाम

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










