
गुरुग्राम में महाजाम... फंसे हजारों वाहन, मूसलाधार बारिश और जलभराव से लोगों का हाल-बेहाल
AajTak
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश और जलभराव के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. इफको चौक पर महाजाम लगा है.
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश की वजह से गुरुग्राम में कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों की संख्या में वाहन चालक फंस गए हैं. लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में कई घंटों की देरी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक पर महाजाम लगा है. पीक आवर्स में लगातार हो रही बारिश की वजह से बहुत लंबा जाम लग गया है. हजारों की संख्या में गाड़ी एक जगह पर बस खड़े हैं या तो बहुत ही धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं.
लोगों को बारिश की वजह से गर्मी से तो राहत मिल गई है. लेकिन यातायत व्यवस्था से परेशान हो गए हैं. सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को अमूमन इफको चौक पर गाड़ियों की संख्या में वृद्धि रहती है. आधे घंटे का सफर करने में लोगों को तीन से चार घंटे लग रहे हैं. दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले रास्ते पर भी भीषण जाम लगा हुआ है. घंटों से लोग ट्रैफिक में फंसे हैं.
स्कूल-कॉर्पोरेट कार्यालयों को ऑनलाइन व्यवस्था की सलाह
गुरुग्राम शहर का हाल बारिश से खस्ता हो गया है. सिर्फ इफको चौक ही नहीं, शहर के ज्यादातर सड़कों पर शाम से ही जाम लगा है. भारी बारिश के बीच प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. डीसी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार ने स्कूल-कॉर्पोरेट कार्यालयों को ऑनलाइन व्यवस्था की सलाह दी है. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यह खबर अपडेट की जा रही है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










