
गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी थार... 5 की मौत
AajTak
गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है.
हरियाणा में गुरुग्राम के झाड़सा चौक पर तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई. जिससे थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. बताया जाता है कि यूपी नंबर की थार गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे.
जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे के करीब हुआ. यहां UP 81CS 2319 नंबर की तेज़ रफ़्तार थार दिल्ली से झाड़सा चौक एक्जिट नंबर 9 से नीचे की ओर जा रही थी. तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम एक्सीडेंट... पहले आरोपी को छोड़ दिया अब गिरफ्तारी के लिए जागी पुलिस! देखें न्यूजरूम
एक की हालत गंभीर
गाड़ी में सवार 6 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 3 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं. जबकि एक युवक को गंभीर हालत में गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
साथ ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी है. मृतकों में एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि एक थार में 6 लोग सवार थे. थार की स्पीड ज्यादा थी, इसलिए थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे थार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








