
गुरुग्राम में असामाजिक तत्वों ने किया मस्जिद पर हमला, नमाजियों के साथ की मारपीट
AajTak
गुरुग्राम की साइबर सिटी में भोड़कलां में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है. कुछ दबंगों ने यहां मस्जिद पर हमला कर दिया. पीड़ित नमाजियों का आरोप है कि भोड़कलां के कुछ दबंगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए यह साजिश रची है. पुलिस ने नमाजियों के शिकायत पर करीब दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के साइबर सिटी में भोड़कलां के कुछ दबंगों ने मस्जिद पर हमला कर दिया. इसके साथ ही नमाजियों के साथ मारपीट की और मस्जिद में तोड़फोड़ की गई. पुलिस ने नमाजियों के शिकायत पर दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
आरोप है कि भोड़कलां के रहने वाले करीब 200 लोगों ने बुधवार शाम मस्जिद को घेर लिया. इसके बाद राजेश चौहान, अनिल भदौरिया, संजय व्यास और अन्य लोगों ने मस्जिद के अंदर घुसकर नमाज पढ़ रहे नमाजियों को पीटना शुरू कर दिया.
इसके बाद नमाजियों को जान से मारने की धमकी देकर मस्जिद में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए. पीड़ित सूबेदार नजर मोहम्मद की शिकायत पर बिलासपुर थाने में गांव के दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश- नमाजी
पीड़ित नमाजियों का कहना है कि भोड़कलां इलाके में चार मुस्लिम परिवार रहते हैं. इसलिए कुछ दबंगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए यह साजिश रची है. मस्जिद में तोड़फोड़ करने के बाद बाहर से ताला लगा दिया गया.
मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर राजेश चौहान, अनिल संजय व्यास और गांव के दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










