
गुरुग्राम: भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की बहन और जीजा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, CM कोटे के प्लॉट में करोड़ों का फर्जीवाड़ा
AajTak
गुरुग्राम कोर्ट ने पूर्व सीएम भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई और दामाद अनूप बिश्नोई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन पर सीएम कोटे से मिले दो प्लॉट फर्जी तरीके से बेचकर करोड़ों रुपये कमाने का आरोप है. कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि दोनों को 6 नवंबर को पेश किया जाए. मामला 2016-17 के फर्जी प्लॉट सौदे से जुड़ा है.
गुरुग्राम कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई और दामाद अनूप बिश्नोई के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह मामला 2016-17 में दो प्लॉटों की फर्जी बिक्री से जुड़ा है. आरोप है कि इन प्लॉटों को फर्जी तरीके से बेचकर करोड़ों रुपये कमाए गए. कोर्ट ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि दोनों आरोपियों को 6 नवंबर तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए.
सीएम कोटे से मिले प्लॉट का फर्जी सौदा
दरअसल, यह मामला गुरुग्राम के पालम विहार का है, जहां मुख्यमंत्री कोटे से संदीप और सुनील नाम के व्यक्तियों को दो प्लॉट आवंटित किए गए थे. इनमें से एक प्लॉट भारतीय सेना के रिटायर्ड डॉक्टर रामपाल सिंह तोमर ने 2016 में खरीदा था. उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) और सेना से सभी कागजात की जांच करवाने के बाद डील पूरी की और बैंक से लोन लेकर वहां अपना घर भी बना लिया.
यह भी पढ़ें: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मास्टरमाइंड को भारत लाया गया, गुरुग्राम STF ने किया अरेस्ट
फर्जीवाड़ा उजागर, कोर्ट में खुली परतें
साल 2023 में पंजाब निवासी धर्मबीर ने पुलिस में शिकायत दी कि डॉक्टर रामपाल ने जो प्लॉट खरीदा है, वह उसके पिता सुनील के नाम पर था और उन्होंने इसे कभी बेचा नहीं. जांच में सामने आया कि असली मालिक की जगह ‘किरता राम’ नाम के व्यक्ति को ‘सुनील कुमार’ बताकर प्लॉट बेचा गया. किरता राम, रोशनी बिश्नोई और अनूप बिश्नोई का ड्राइवर था और बिक्री की रकम सीधे रोशनी बिश्नोई के खाते में गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










