
गुरुग्राम: पिज्जा का ऑर्डर दिया और वेटिंग टाइम में हो गई लड़ाई, डिनर डेट पर आई लिव-इन पार्टनर को लड़के ने जमकर पीटा
AajTak
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मैं और मेरे लिव-इन पार्टनर करण सेठ एक मॉल में डिनर के लिए गए और हमने एक आउटलेट पर पिज्जा का ऑर्डर दिया. ऑर्डर का इंतजार करते वक्त हमारी चर्चा एक हालिया घटना के बारे में बातचीत के वक्त विवाद शुरू हो गया.
हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम में 38 वर्षीय एक महिला भर्ती सलाहकार ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त पर पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. एजेंसी के मुताबिक यह जानकारी पुलिस ने बुधवार दी. शिकायत के मुताबिक, सेक्टर 74 निवासी निशा चौधरी (जो साकेत निवासी करण सेठ के साथ रिश्ते में थी) को एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट के दौरान करण सेठ और उसके दोस्त ने पीटा था.
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि मैं और मेरे लिव-इन पार्टनर करण सेठ 21 अप्रैल को एक मॉल में डिनर के लिए गए और हमने एक आउटलेट पर पिज्जा का ऑर्डर दिया. ऑर्डर का इंतजार करते वक्त हमारी चर्चा एक हालिया घटना के बारे में शुरू हुई. इस दौरान अचानक करण सेठ अपना आपा खोने लगा और मुझे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया.
पिटाई के बाद धमकी भी दी
पीड़िता ने बताया कि करण सेठ ने अपने जिम ट्रेनर दोस्त विशाल को भी बुलाया और उसने भी मुझको पीटा. महिला ने अपनी शिकायत में कहा, "वे मुझे अपनी कार में ले गए और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मुझे मेरे घर छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम के 80 स्कूलों में तलाशी पूरी, पुलिस ने धमकी भरे ईमेल को बताया फेक
पुलिस ने मंगलवार को खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में करण सेठ और विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच चल रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










