
गुरुग्राम: पत्नी ने लगाया साड़ी चुराने का आरोप, सिक्योरिटी गार्ड ने पड़ोसी को गोली मारी, मौत
AajTak
एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसकी पत्नी ने पड़ोसी पर साड़ी चुराने का आरोप लगाया था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, उससे पूछछाछ की जा रही है.
हरियाणा के गुरुग्राम मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें साड़ी चोरी का आरोप लगने पर एक एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी. मरने वाला भी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड था, जिस पर आरोपी की पत्नी ने साड़ी चुराने का आरोप लगाया था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला पिंटू कुमार (30) गुरुग्राम के नाथूपुरा गांव में रहता था. जिस बिल्डिंग में पिंटू रह रहा था, उसमें ही अलग कमरा लेकर उत्तर प्रदेश का अजय कुमार (42) भी अपनी पत्नी रीना के साथ रहता था. पिंटू और अजय दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे.
आरोपों से इनकार करता रहा पिंटू
घटना वाले दिन (15 अगस्त) अजय कुमार रात 8 बजे ड्यूटी से लौटा. अजय की पत्नी रीना ने उसे बताया कि पड़ोसी पिंटू ने उसकी साड़ी चुरा ली है. पत्नी की शिकायत के बाद अजय, पिंटू से बात करने पहुंचा. बार-बार पूछने पर भी पिंटू साड़ी चुराने के आरोप से इनकार करता था. इस बात को लेकर ही कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. अजय अपने कमरे में गया और वहां से डबल बैरल वाली बंदूक ले आया. उस बंदूक से अजय ने पिंटू के पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
रूममेट ने की बचाने की कोशिश
घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पिंटू के रूममेट अशोक कुमार ने पुलिस को बताया,'जब अजय अपने कमरे से बंदूक निकालकर लाया तो मैंने उसे रोकने की बहुत कोशिश की. मैंने तुरंत अजय से बंदूक छीन ली. लेकिन उसने बौखलाकर दोबारा मुझसे बंदूक छीन ली और सीधे पिंटू के पेट में फायर कर दिया. गोली लगने के बाद मैं घायल पिंटू को लेकर नजदीकि अस्पताल पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










