
गुरुग्राम: तिहाड़ के बाद भोंडसी जेल में कैदी पर हमला, चम्मच से हमला कर किया घायल
AajTak
तिहाड़ जेल के बाद अब गुरुग्राम की भोंडसी जेल में कैदी पर हमला की वारदात सामने आई है. यहां एक कैदी ने दूसरे पर चम्मच से हमला कर दिया. पीड़ित कैदी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने मुझे जान से मारने की कोशिश की थी.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद हरियाणा की सभी जेलें अलर्ट पर हैं. इस बीच गुरुग्राम की भोंडसी जेल में एक कैदी ने अपने साथी कैदी पर चम्मच से हमला कर उसे घायल कर दिया.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि रेवाड़ी जेल के जाटूसाना गांव के रहने वाले विचाराधीन कैदी मंगत राम की शिकायत के अनुसार, ये हमला शुक्रवार की सुबह जेल के भीतर हुआ.
मंगत राम ने अपनी शिकायत में बताया, "शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रेवाड़ी के रहने वाले कैदी मोनू उर्फ बुढ़हा ने मुझ पर करीब छह इंच लंबी चम्मच से हमला किया. वह मुझे मारने की कोशिश कर रहा था."
पीड़ित कैदी की शिकायत के आधार पर शनिवार को भोंडसी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. वहीं इस मामले के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है और आरोपी कैदी को जल्द ही पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ले जाया जाएगा.
हरियाणा की सभी जेलें अलर्ट पर
बता दें कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या हुई थी, जिसके बाद से ही हरियाणा की सभी जेलें हाई अलर्ट पर हैं. वहीं इस घटना के बाद से जेल प्रशासन ने भोजन के दौरान चम्मच नहीं देने का भी आदेश जारी किया है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









