
गुरुग्राम: गौशाला पर 20 नकाबपोशों का हमला,कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर बचाई जान
AajTak
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक गौशाला पर 20 नकाबपोशों ने अचानक से हमला कर दिया. लाठी-डंडों से उन्होंने गौशाला के कर्मचारियों पर धावा बोल दिया और तोड़ा-फोड़ा भी की. कर्मचारियों ने खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक गौशाला पर गुरुवार को 20 नकाबपोशों ने अचानक से हमला कर दिया. पुलिस की जानकारी के मुताबिक हमलावर सुबह के वक्त लाठी-डंडे लेकर गौशाला पहुंचे. वहां मौजूद कर्मचारियों को पीटा और पूरे परिसर में तोड़फोड़ की.
श्री गुड़गांव गौशाला सचिव ओम प्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है. गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ओम प्रकाश ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावर सुबह करीब 11 बजे गौशाला में घुसे. उनके हाथ में लाठी-डंडे थे. गौशाला में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया. कर्मचारियों ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. नकाबपोश हमलावरों ने पहले तो कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन जब वो सफल नहीं हो सके तो गौशाला में तोड़-फोड़ की.
ओम प्रकाश ने बताया कि इस दौरान एक कर्मचारी मदनपाल गंभीर रूप से चोटिल हो गया. नकाबपोश 5 मिनट बाद ही मौके से फरार हो गए और उसके बाद हमने पुलिस को फोन किया.
स्थानीय थानेदार कृष्ण कांत ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा-147 (दंगा), 149(अवैध तरीके से भीड़ जमा करना), 323 (नुकसान पहुंचाना), 452 (अवैध रूप से घुसपैठ) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










