
गुरुग्रामः 7 महीने से बिना वीजा होटल में ठहरा था चीनी युवक, Foreigners Act के तहत गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि युवक चीन का रहने वाला है, वह भारत में बिना वीजा के रह रहा था.
गुरुग्राम में ओल्ड डीएलएफ इलाके से पुलिस ने एक चीनी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक चाइनीज व्यक्ति बिना Visa के भारत में रह रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम वांग यानाम ( Wang yanam) है. 28 साल का वांग यानाम चीन के शेडोंग प्रांत (Shandong Province) का रहने वाला है. आरोपी को फॉरेनर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का वीजा 18 अगस्त 2021 को ही खत्म हो गया था. लेकिन वह बिना किसी जानकारी दिए यहां रह रहा था. आरोपी वांग यानाम ने इस बारे में लोकल पुलिस को भी सूचना नहीं दी थी. इसके बाद वांग को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पुलिस ने बताया कि युवक चीन के Licheng Jinan City रहता है. लेकिन उसका वीजा 18 अगस्त को ही खत्म हो चुका है. आरोपी को फॉरेनर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उससे ये पूछताछ की जा रही है कि उसने इस संबंध में पुलिस या फिर संबंधित विभाग को सूचित क्यों नहीं किया.
बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में पुलिस ने नकली वीजा बनाने वाले 6 लोगों को भी किया गिरफ्तार किया था. फर्जी वीजा रैकेट में पकड़े गए आरोपी यूरोपीय देशों के अलावा अलग-अलग देशों का वीजा तैयार करते थे. वीजा बनाने के लिए आरोपियों ने मशीन भी लगा रखी थी. इसके साथ ही कई देशों के नकली पासपोर्ट भी जब्त किए गए थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







